Friday, November 15, 2019

संजय राठी बने एपीएन न्यूज चैनल के स्थानीय संपादक

चंडीगढ़, नवम्बर 15
 वरिष्ठ पत्रकार संजय राठी को प्रमुख नेशनल हिन्दी न्यूज चैनल एपीएन का स्थानीय संपादक बनाया गया है। उनको हरियाणा व पंजाब का दायित्व सौंपा गया है, उनका मुख्यालय चडीगढ़ रहेगा। 
यह जानकारी देते हुए हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के सचिव विनीत कादियान ने बताया कि एपीएन न्यूज चैनल देश के र्सवश्रेष्ठ हिन्दी न्यूज चैनलों की श्रेणी में आता है, जो कि टाटा स्काई नेटवर्क पर चैनल 542 पर उपलब्ध है। इसके अलावा विडीयोकोन, डैन, हैथवे, जियो तथा सिटी केबल सहित अनेक महत्वपूर्ण नेटवर्क पर प्रसारित होता है। एपीएन र्निभिक, निष्पक्ष  एवं जनपक्षीय पत्रकारिता के लिये जाना जाता है।
यूनियन सचिव विनीत कादियान ने बताया कि संजय राठी पिछले लगभग तीन दशकों से हिंदी पत्रकारिता में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अनेक प्रतिष्ठित समाचार पत्र-पत्रिकाओं तथा न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान की। इसके साथ ही पत्रकारिता तथा पत्रकारों के उत्थान के लिए गम्भीर प्रयास किया। इन्होंने पत्रकार संगठनों में प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरीखे महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया और अनेक पत्रकार आंदोलन का सफल नेतृत्व किया। मजीठिया वेज बोर्ड के समक्ष मैदानी पत्रकारों की चुनौतियों और कठिनाइयों को सफलतापूर्वक रखा। इसके साथ ही पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ऑन पेड न्यूज के समक्ष देश में पत्रकारिता के हालात को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया। 
अनेकों बार टीवी चैनलों के माध्यम से सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक  एवं शैक्षणिक मुद्दों पर बेबाकी से अपने विचार रखते रहे हैं। दूसरी ओर इन्होंने देश-विदेश में अनेक चर्चा गोष्ठियों और सेमिनारों में भाग लेकर पत्रकारों की समस्याओं को उठाया है। इस दौरान इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्क्रष्ट सेवाओं के लिए  दर्जनों बार  विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया।
===balbirsingh227@gmail.com

No comments: